चाँद की तरह तुम भी ना कभी ठहरो पूरी रात सनम,
बिन तुम्हारे लगती है ये रात,अधूरी रात सनम।
इतनी भी क्या नाराज़गी हुई, गुस्सा छोड़ो भी
कभी अनजाने में ही करलो थोड़ी हमसे बात सनम
जमीं से फलकं तक, तुम्हे लेकर जाना है
कभी ख्वाबों में ही सही, कर लो हमसे मुलाकात सनम
हिज्र का मंजर दे दो या गम से भरा सागर दे दो,
मै मरते दम तक चाहूंगी, बस तुम्हारा फरहात सनम।
एक भी कांटे दिख जाये गर राहों में तुम्हारी
कदमों के नीचे मै तेरे रख दुंगी अपने हाथ सनम
मोहब्बत के सिवा कभी कुछ मांगा नहीं मैंने
काश तुमने भी दिया होता मेरा ऐसे साथ सनम
जिसके नाम के साथ कभी मशहूर हुआ करते थे तुम
उसी को आज क्यों बता दिया तुमने ऐसे अज्ञात सनम
यु किसी हस्ते हुए को रुलाने का हुनर अच्छा है
सब खुश है, मुझको भी पढ़ा दो ये पाठ सनम
तन्हाई का वो कैसा हुआ करता था आलम
सुनकर तुम बिखर जाओगे, मेरे हालात सनम
एक रोज़ तुम भी कभी, तन्हा बैठो जाना
निक्की पे गुज़री, बतायेंगी यादो की बारात सनम

Nice
ReplyDelete